फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मैक्लोडगंज में बिना वीजा रह रहे दो विदेशियों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो माह से जंगल के समीप रह रहे थे रसिया मूल की महिला और पुरुष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैक्लोडगंज। वीजा एक्सपायर होने के बावजूद मैक्लोडगंज में रह रहे दो विदेशियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। मैक्लोडगंज पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रसिया मूल की महिला यूलिया जुलानोवा और पुरुष डेनिस लारिन जो पिछले दो माह से जंगल के समीप हरी बावरी में रह रहे थे, इन दोनों के पासपोर्ट एक्सपायर हो चुके हैं।
विज्ञापन

यूलिया जुलानोवा का वीजा तीन सितंबर 2015 को एक्सपायर हो चुका है, जबकि डेनिस लारिन का वीजा 11 जनवरी 2024 को एक्सपायर् हो चुका है। एक्सपायर्ड वीजा के साथ रहे दोनों रसियन नागरिकों को मैक्लोडगंज पुलिस ने पकड़कर उनके खिलाफ फार्नर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यूलिया जुलानोवा महिला पिछले नौ साल से बिना वीजा के भारत में रह रही थी। मैक्लोडगंज आने से पहले यूलिया गोवा भी रह चुकी है। अब पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें