धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा को मिली धमकी के मामले की जांच साइबर सेल कर रहा है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि धर्मशाला के विधायक ने पुलिस को शिकायत की थी कि किसी ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर उनकी जानकारी लेने की कोशिश की है।
विधायक ने शिकायत के साथ जो फोन नंबर और अन्य जानकारी दी गई है, जिले की साइबर सेल के माध्यम से उस पर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को जो शिकायत आई है, इस तरह की शिकायतें लगातार आ रही हैं। ब्यूरो