फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चोरी में इस्तेमाल हुई गाड़ी फिरोजपुर से बरामद

Fri, 23 Aug 2024 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के क्षेत्र बनखंडी में हाल ही में चोरी में इस्तेमाल हुई गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी मनजीत सिंह मनकोटिया ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज की मदद से चोरी में इस्तेमाल हुई गाड़ी को पंजाब के फिरोजपुर से बरामद कर लिया है। रिकवर गाड़ी को चोरों तक पहुंचाने के लिए एक मजबूत कड़ी माना जा रहा है।
विज्ञापन


गाड़ी कहां-कहां गई है इसकी जानकारी प्राप्त की जाएगी और पुलिस का मानना है कि जल्द ही चोर उनके हाथ लग जाएंगे। पांच दिन पहले बनखंडी में एक दुकान का शटर तोड़ कर चोरी का मामला सामने आया था। इसमें चोरों ने आधी रात 12:30 बजे के करीब चोरी को अंजाम दिया। चोर यहां ज्वेलर्स की दुकान से लाखों के सोने और चांदी के आभूषण चुरा ले गए थे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें