फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विश्राम गृह में उत्पात मचाने पर केस दर्ज, वायरल वीडियो की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। जल शक्ति विभाग के जवाली स्थित विश्राम गृह में शुक्रवार रात को उत्पात मचाने के मामले में पुलिस ने जांच को शुरू कर दिया है। रविवार को जवाली पुलिस ने विश्राम गृह में पहुंच कर मौके का जायजा लिया है। पुलिस ने विश्राम गृह के चौकीदार के बयान के आधार पर दो युवकों के बाकायदा नाम और कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जवाली स्थित जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में शुक्रवार रात को एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिना बुकिंग घुसकर उत्पात मचाया था। इसमें विश्राम गृह की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान युवकों की ओर से विश्राम गृह के चौकीदार को धमका कर वहां से भगाया था।
विश्राम गृह में शराब की बोतलों को तोड़ा गया था। शनिवार सुबह चौकीदार के विश्राम गृह में पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस थाना प्रभारी जवाली प्रीतम सिंह ने बताया कि रविवार को विश्राम गृह में जाकर जायजा लिया गया है। चौकीदार के बयान कलमबद्ध किए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें