फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पिंगलनाला के पास कार-वैन में टक्कर

Thu, 21 Nov 2024 09:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के पिंगलनाला में बस और बैन की टक्कर में क्षतिग्रस्त वैन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती पिंगलनाला स्थित कैंची मोड़ पर बुधवार को एक निजी बस और वैन के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में वैन चालक सौरभ, निवासी सकोह, घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा अस्पताल रैफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 11 बजे निजी बस धर्मशाला से सकोह की ओर जा रही थी, जबकि वैन सकोह से धर्मशाला की ओर आ रही थी। कैंची मोड़ पर दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। इससे कार चालक सौरभ वैन के अंदर ही फंस गया था।
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया। घायल चालक के कूल्हे में गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण उसे टांडा अस्पताल रेफर किया गया। एएसपी कांगड़ा, हितेश लखनपाल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें