फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, बेटा घायल

Fri, 01 May 2026 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ढलियारा में पेड़ से टकराकर पलटा पिकअप ट्राला।स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कंडवाल के पक्का टियाला में हादसा, कार में सवार दो बच्चे सकुशल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की कंडवाल चौकी के तहत वीरवार दोपहर तेज रफ्तार कार पक्का टियाला में अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस के अनुसार संजीव कुमार पुत्र देवराज निवासी थोड़ा भलूंन घर से अपनी माता रानी देवी और बेटी अमायरा, बेटे समर के साथ पठानकोट के नजदीक किसी धार्मिक स्थान में मन्नत चढ़ाने के लिए कार से जा रहे थे। इस दौरान पक्का टियाला में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग उन्हें पठानकोट के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने रानी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, संजीव कुमार की टांग में फ्रैक्चर आया है और वे अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

हादसे में संजीव कुमार के बच्चे सकुशल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ढलियारा में मोड़ पर फिर हादसा, पेड़ से टकराकर पलटा पिकअप ट्राला
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ढलियारा में खतरनाक मोड़ पर फिर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बाजार से पहले मोड़ पर एक पिकअप ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। ट्राले में एक केंद्रीय कर्मचारी का घरेलू सामान लदा हुआ था, जिनका तबादला राजस्थान से जम्मू के लिए हुआ था। चालक ने बताया कि मोड़ काटने के बाद अचानक वाहन के ब्रेक काम नहीं कर पाए, जिससे ट्राला नियंत्रण से बाहर हो गया। इससे पहले कि वह वाहन को संभाल पाता ट्राला सीधे पेड़ से जा टकराया और सड़क किनारे पलट गया। गनीमत यह रही कि हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें