पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटला के विश्रामगृह के पास आवारा पशुओं को बचाते हुए एक कार लग?
- फोटो : Kangra
कोटला (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटला के विश्रामगृह के पास लावारिस पशुओं को बचाते हुए एक कार लगभग 50 मीटर ऊंची पहाड़ी से गिरकर देहर खड्ड में जा गिरी। इसमें चालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी 90-1638 कांगड़ा से पठानकोट की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना से कार का ड्राइवर कार के बीच ही फंस गया। एक तरफ तेज देहर खड्ड की धारा और दूसरी ओर ऊंची पहाड़ी। इस दुर्घटना का पता चलते ही पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना की सूचना कोटला पहुंची तो कोटला के स्थानीय निवासियों संजु, सुलतान, बशीर, रणु आदि ने अपनी जान की परवाह किए बगैर देहर खड्ड की तेज धारा को पार कर कार ड्राइवर को कार से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। कोटला अस्पताल में छुट्टी होने के कारण कोटला अस्पताल में प्राथमिक उपचार न मिला तो घायल कार ड्राइवर को 108 एंबुलेंस की सहायता से नूरपुर अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार कार चालक की कोई गलती नहीं पाई गई और छानबीन जारी है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया है। वहीं क्रेन की सहायता से कार को खड्ड से बाहर निकाल लिया गया है।