फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीड़-संसाल मार्ग पर कार नाले में गिरी, दिल्ली के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में 24 वर्षीय साथी घायल, अस्पताल में उपचार जारी
विज्ञापन

क्योर के पास देर रात हुआ हादसा, निजी गाड़ी में घूमने आए थे बीड़

संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। बीड़-संसाल मार्ग पर क्योर के पास शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में दिल्ली निवासी 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका 24 वर्षीय साथी घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों युवक शनिवार रात करीब 10 बजे निजी कार में बीड़ से संसाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान क्योर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने 23 वर्षीय कार्तिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पार्थ का उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और कार को कब्जे में ले लिया। मृतक का शव पालमपुर अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। घायल युवक सदमे में होने के कारण फिलहाल घटना के बारे में जानकारी नहीं दे पा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें