जवाली (कांगड़ा)। शहीद सुरेंद्र सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जवाली में 14 अक्तूबर को गुजरात की कंपनी सुजुकी मोटर्स कैंपस साक्षात्कार लेगी। संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया में 18 से 26 वर्ष आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे।
उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, फिट्टर, वेल्डर, टर्नर, पेंटर, वायरमैन, टूल एंड डाई मेकर, शीट मेटल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर और सीओई (ऑटोमोबाइल) व्यवसाय में प्रशिक्षित अभ्यर्थी इसके लिए पात्र होंगे।
संस्थान के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में लिखित परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का पर्सनल इंटरव्यू होगा और कंपनी के अधिकारियों द्वारा अंतिम चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को फिक्स्ड टर्म कांट्रेक्ट (एफटीसी) पर 25,300 रुपये मासिक वेतन के साथ स्टेट्यूटरी बोनस और अप्रेंटिस पर 19,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी द्वारा सब्सिडाइज्ड खाना, यूनिफॉर्म्स, सेफ्टी शूज, पीपीई किट और नियमानुसार अवकाश जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।