नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सेराथाना में 21 नवंबर को राल्सन इंडिया लिमिटेड लुधियाना (पंजाब) की ओर से कैंपस साक्षात्कार लिया जाएगा। समूह अनुदेशक एवं प्लेसमेंट अधिकारी सुमन कुमार धीमान ने बताया कि इसमें इलेक्ट्रिशियन व फिटर ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित युवाओं को 14,150 रुपये मासिक स्टाइपेंड, 3,276 रुपये ओवरटाइम सहित पीएफ, ईएसआई, बीमा, आवास व सस्ते भोजन की सुविधा मिलेगी। प्रधानाचार्य अभिषेक ने बताया कि अभ्यर्थी सुबह 10 बजे संस्थान पहुंचें। संवाद