फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बुटेल ने नच्छीर में सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। विधायक आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत नच्छीर के गांव सुरड़ में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव सुरड़ के लोगों की ओर से बताए गए विभिन्न छोटे संपर्क मार्गों के निर्माण और 10 सोलर लाइट्स को छह माह के भीतर लगवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि की उपलब्धता होने पर महिला मंडल के भवन निर्माण के लिए पांच लाख की धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान विधायक को नव दुर्गा महिला मंडल के सदस्यों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर नच्छीर ग्राम पंचायत उपप्रधान संतोष कुमार, नव दुर्गा महिला मंडल प्रधान पवना देवी, त्रिलोक चंद, प्यार सिंह, तेज सिंह, अनुराग नारियल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें