फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दियोला से वाया नकरोड़ चलाई जाए चांजू से चलने वाली बस

Mon, 20 Jan 2025 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नकरोड़ से सुबह 9:15 बजे के बजाय दियोला से 8:00 बजे चलाने की मांग
विज्ञापन

बस की समयसारिणी बदलने से आधा दर्जन पंचायतों के लोगों को होगा लाभ
देहरा, चांजू, बघेईगढ़, जसौरगढ़ और दियोला ने प्रस्ताव पास कर निगम को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। नकरोड़ से चांजू के लिए सुबह 9:15 बजे चलने वाली बस को सुबह 8:00 बजे दियोला से वाया नकरोड़ चलाया जाए। इससे ग्राम पंचायत दियोला और जसौरगढ़ की रहने वाली 3000 आबादी को लाभ मिलेगा। इसके लिए ग्राम पंचायत देहरा, चांजू, बघेईगढ़, जसौरगढ़ और दियोला ने प्रस्ताव पास किए हैं। इन प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए परिवहन निगम को भी भेजा गया है।
इतना ही नहीं ग्रामीण इस मांग को लेकर आरएम चंबा से भी मिल चुके हैं। बार-बार मांग उठाने के बाद भी जब ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं की जा रही है तो ग्रामीण काफी निराश है। चांजू पंचायत प्रधान देवकी देवी, देहरा प्रधान चैन लाल, बघेईगढ़ शकुंतला ठाकुर और जसौरगढ़ प्रधान ईलम नेगी ने बताया कि नकरोड़ से चांजू चलने वाली बस का इतनी अधिक जनसंख्या को लाभ नहीं मिल पा रहा है जितना लाभ दियोला से वाया नकरोड़ बस चलने से मिलेगा। एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने बताया कि सरकारी बस की समय सारिणी बदलने के लिए आरएम चंबा से बात की जाएगी।
विज्ञापन


परिचर्चा:-
नकरोड़ से चांजू चलने वाली सरकारी बस को दियोला से वाया नकरोड़ चांजू सुबह 8:00 बजे न चलाने से लोगों में भारी रोष है। प्रशासन और निगम को इसमें उचित कदम उठाने चाहिए। -सुरेश नेगी स्थानीय निवासी

नकरोड़ से चांजू चलने वाली सरकारी बस का समय बदलकर दियोला से वाया नकरोड़ होकर चांजू के लिए चलाई जानी चाहिए। इससे चार पंचायतों को लोगों को सुविधा मिलेगी। -लेखराज ठाकुर स्थानीय निवासी

सरकारी बस का सभी लोगों को तभी फायदा हो सकता है। जब उस बस को नकरोड़ की बजाया दियोला से वाया नकरोड़ होकर चांजू के लिए चलाया जाए। ।ज्ञान चंद नेगी स्थानीय निवासी
विज्ञापन


चुराह की आधा दर्जन पंचायतों के लोग मांग कर रहे हैं कि नकरोड़ से चांजू चलने वाली सरकारी बस को वाया नकरोड़ होकर दियोला से चांजू चलाया जाए। -तरुण नेगी स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें