फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी चढ़ियार नहीं पहुंची बसें

विज्ञापन
चढ़ियार से पालमपुर व बैजनाथ में सड़क मार्ग को खोलने में जुटी जेसीबी। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
चढ़ियार (कांगड़ा)। भारी बारिश के तीन दिन बाद मंगलवार को भी चढ़ियार से पालमपुर, बैजनाथ व जयसिंहपुर सड़क बहाल नहीं हो पाई। ऐसे में तीन दिन से बसें न चलने से इलाके लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चढ़ियार के जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र राणा व 13 पंचायतों के प्रधानों ने उपायुक्त से अपील की है कि चढ़ियार से पालमपुर या बैजनाथ व जयसिंहपुर जाने वाली बसों को जल्द चलाया जाए, जिससे 25 हजार लोग चढ़ियार से बाहर आ-जा सकें। हर दिन सफर करने वाले कर्मचारी व स्कूल के बच्चे इस बात को लेकर चिंतित हैं कि ऑफिस या स्कूल कैसे पहुंचेंगे।
हैरानी की बात है कि जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा नुकसान इस बार चढ़ियार में हुआ हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई भी अधिकारी चढ़ियार नहीं पहुंच पाया है। चढ़ियार इस समय पालमपुर, बैजनाथ व जयसिंहपुर तीनों तरफ से पूरी तरह से कट चुका है। तीनों मुख्य सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ इलाके में जगह-जगह पर सड़कों ल्हासे गिरे हैं। चढ़ियार की समस्त जानता ने मांग की है कि सड़क मार्गों को पूरी तरह से खोलकर बसों को जल्द चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें