फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गलोड़-झरमाणी बाया कड़साई अमरोह रूट पर बस सेवा बंद, लोग परेशान

Sat, 30 May 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़(हमीरपुर)। कस्बा गलोड़ से झरमाणी बाया कड़साई-अमरोह रूट पर पिछले करीब तीन माह से बस सेवा बंद होने के कारण क्षेत्र के आठ गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद अभी तक विभाग की ओर से बस सेवा बहाल नहीं की गई है।
विज्ञापन

बस सेवा बंद होने से सबसे अधिक दिक्कत विद्यार्थियों, बुजुर्गों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को हो रही है। लोगों को अन्य रूटों से घूमकर यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे समय की बर्बादी के साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
क्षेत्र के मनप्रीत, अमन, अनीता, सुमन और विजय ने बताया कि यह बस सेवा गांवों के लिए मुख्य सार्वजनिक परिवहन का साधन थी। दोपहर 1:30 बजे गलोड़ होकर यह बस गुजरती थी। बस बंद होने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस रूट पर बस सेवा दोबारा शुरू की जाए। वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल ने कहा कि ऐसी शिकायत उनके पास नहीं आई है। शिकायत मिलने पर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें