फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 50-50 फुट के रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन

Wed, 21 Oct 2026 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कृष्णा रामलीला क्लब इंदौरा की ओर से आयोजित उत्सव में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के 50-50 फुट ऊंचे पुतलों का दहन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने क्षेत्रवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि दशहरा, जिसे विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। दशहरा हमें सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा जीवन से बुराइयों का त्याग करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने दशहरा उत्सव के सफल आयोजन के लिए कृष्णा रामलीला क्लब इंदौरा के सुमित चंद्र शर्मा और क्लब के अन्य सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। तीनों पुतलों के दहन के साथ उत्सव में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें