फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकाली शोभायात्रा, 200 लोगों ने डाली नाटी

Mon, 02 Mar 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर में होली महोत्सव में शोभायात्रा में भाग लेते विधायक आशीष बुटेल और अन्य। संवाद
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर का आगाज रविवार को शोभायात्रा के साथ हुआ। ढोल-नगाड़ों की गूंज, वाद्य यंत्रों की धुनों और झांकियों के साथ निकाली शोभायात्रा ने पूरे नगर को महोत्सव के रंग में रंग दिया। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान गांधी मैदान में 200 महिला और पुरुषों ने नाटी डाली।
विज्ञापन

शोभायात्रा पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पालमपुर से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी मैदान तक पहुंची। इसमें विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं, महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में सजे कलाकारों ने लोकनृत्य और लोकगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस दौरान विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और आने वाली पीढि़यों तक पहुंचाने का माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोकर रखें तथा समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन

विधायक ने आयोजन समिति एवं प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय कलाकारों और हस्तशिल्पियों को मंच प्रदान करते हैं। इस मौके पर एसडीएम एवं मेला समिति अध्यक्ष ओपी यादव, महापौर गोपाल नाग, वूल फेडरेशन डायरेक्टर मंडल सदस्य त्रिलोक चंद, उप महापौर राज कुमार, पार्षद राधा सूद, शशि राणा और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पालमपुर में होली महोत्सव में शोभायात्रा में भाग लेते विधायक आशीष बुटेल और अन्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें