फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर के नागनी के बाण में चली गोली, एक घायल

Tue, 28 May 2024 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर/जसूर(कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के तहत ग्राम पंचायत नागनी के बाण गांव में गोली चलने का मामला सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह मामला पुरानी रंजिश के तहत घटित हुआ है। वहीं, रविवार रात को हुई आपसी वाद विवाद के बीच गोली चलने की इस घटना से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

इस गोलीकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। इस वारदात में इस्तेमाल डबल बैरल बंदूक को भी जब्त कर लिया गया है।
हालांकि, पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुट गई है। पुलिस जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हाकम चंद शर्मा निवासी गांव बाण (नागनी) रात करीब सवा 10 बजे अपने घर में पत्नी और बेटी के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान पीड़ित के आंगन में किसी ने पथराव किया, जिसके चलते पीड़ित व्यक्ति घर से बाहर अपने आंगन में आया तो कथित तौर पर आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की नीयत से डबल बैरल बंदूक से फायर कर दिया। बंदूक के छर्रों से पीड़ित घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को राउंडअप कर लिया और घटना में प्रयुक्त बंदूक भी जब्त कर ली गई।
विज्ञापन

तीन दिन की रिमांड पर भेजे आरोपी
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों हमलावरों गुरबचन धीमान और बलकार सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास और भारतीय शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज किया है। इस वारदात के पीछे आरोपियों की शिकायतकर्ता से कोई पुरानी रंजिश की वजह बताई जा रही है। सोमवार को नूरपुर की अदालत में दोनों गिरफ्तार आरोपियों को पेश किया गया है, जहां से इन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
बंदूक का लगाया जा रहा पता : एसपी
एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 323, 188 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है आरोपी के खिलाफ 25 भारतीय शस्त्र अधिनियम दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है आरोपियों ने अपनी लाइसेंसी बंदूकें पुलिस के पास जमा करा दी हैं, लेकिन वारदात के दौरान जिस बंदूक से फायर किया गया, उसका पता लगाया जा रहा है कि बंदूक लाइसेंस वाली है या बिना लाइसेंस वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें