हरिपुर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से मिलते हुए व्यापार मंडल हरिपुर का प्रतिनिधिमंडल। स्र
हरिपुर (कांगड़ा)। व्यापार मंडल हरिपुर के प्रतिनिधियों में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और उन्हें पूरा करने की मांग उठाई। व्यापार मंडल हरिपुर के प्रधान अतुल महाजन ने बताया कि व्यापार मंडल ने हरिपुर की तहसील के लिए भवन बनाने की मांग सीएम से उठाई। हरिपुर में अभी तक तहसील कार्यालय को अपना भवन नहीं मिल पाया है। इसके साथ हरिपुर बाजार में स्ट्रीट लाइट का प्रावधान करने की भी मांग की। सूखा तालाब चौक और पोस्ट ऑफिस चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर भी सीएम से गुहार लगाई। इसके अतिरिक्त फाइन आर्ट कॉलेज की भी मांग पत्र में शामिल है। वहीं, हरिपुर से बद्दी और हरिद्वार के लिए बस सेवा को शुरू करने की भी मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। संवाद