फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगति पर ब्रेक लगाने वाला और दिशाहीन है बजट : संजय शर्मा

विज्ञापन
संजय शर्मा, भाजपा प्रवक्ता
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा के राज्य प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश की प्रगति पर ब्रेक लगाने वाला और दिशाहीन है। हिमाचल के इतिहास में पहली बार बजट के आकार में लगभग 4,000 करोड़ रुपये की कटौती की गई है, जो सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन का सीधा प्रमाण है।
विज्ञापन

संजय शर्मा ने कहा कि सरकार पिछले तीन वर्षों में प्रदेश के कर्ज और विकास की वास्तविक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में विकास की नई राह दिखाने के बजाय केवल केंद्र सरकार और रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (आरडीजी) का रोना रोया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र ने टैक्स डिवोल्यूशन के माध्यम से हिमाचल को रिकॉर्ड सहायता प्रदान की है, लेकिन अपनी प्रशासनिक विफलताओं को छिपाने के लिए राज्य सरकार केंद्र पर दोषारोपण कर रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बजट का आकार घटाना साबित करता है कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हो चुके हैं। यह युवाओं, किसानों और बागवानों के साथ विश्वासघात है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देकर सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है और जनता पर टैक्स व महंगाई का बोझ बढ़ाने के संकेत दे रही है। भाजपा इस जनविरोधी बजट के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक प्रदर्शन करेगी और सरकार की झूठी घोषणाओं का पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें