सरकाघाट (मंडी)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव पवन ठाकुर ने प्रदेश सरकार के बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी दस्तावेज करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से प्रस्तुत यह चौथा बजट न केवल राज्य की वर्तमान आर्थिक स्थिति का सटीक प्रतिबिंब है, बल्कि भविष्य की विकास आवश्यकताओं को पूरा करने वाला एक रोडमैप भी है। उन्होंने कहा यह बजट ऐसे समय में आया है, जब प्रदेश कम आय, बढ़ते कर्ज और केंद्र सरकार की ओर से लगाई गई सीमित ऋण सीमा जैसी गंभीर वित्तीय चुनौतियों से जूझ रहा है। इसके बावजूद, मुख्यमंत्री ने किसी भी लोक-कल्याणकारी योजना में कटौती न कर अपनी प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया है। संवाद