ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत ज्वालामुखी पुलिस ने गश्त के दौरान ज्वालामुखी-नादौन एनएच पर पुरतयाला में एक युवक को 22.39 ग्राम चरस सहित पकड़ा है। आरोपी की पहचान सेंटी पुत्र सतीश कुमार निवासी हलेड़ फकलोह के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी विकास धीमान ने की है।