फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Apr 2023 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत सुक्कड़ के तहत बह रही मनूणी खड्ड में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। युवक की हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मशाला के तहत शुक्रवार को पुलिस को निकटवर्ती क्षेत्र सुक्कड़ की मनूणी खड्ड में एक युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। प्रथम दृष्टया यह एक हत्या का मामला प्रतीत हो रहा था। पुलिस छानबीन में युवक की पहचान रोहित कुमार (24) पुत्र महिंद्र कुमार गांव व डाकघर हरिपुर तहसील देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई। पुलिस छानबीन में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के मामले को सुलझाने के लिए युवकों ने रोहित को कांगड़ा से धर्मशाला बुलाया था। उन्होंने पहले शराब पी और युवक को समझाया, लेकिन युवक जब नहीं माना तो आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने अभिषेक कुमार (32) पुत्र अनुज कुमार निवासी गुरुद्वारा रोड तहसील धर्मशाला, राहुल कुमार (27) पुत्र महेश निवासी सिद्धबाड़ी तहसील धर्मशाला और निखिल भाटिया (22) पुत्र अमरजीत निवासी टीकावणी योल तहसील धर्मशाला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक आरोपी युवकों का दूर के रिश्ते में भाई लगता था। पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें