फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विधायक निधि से नूरपुर में स्थापित होंगे बोरवेल

Thu, 11 Sep 2025 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर शहर में लंबे समय से चली आ रही पानी की किल्लत को देखते हुए विधायक रणवीर सिंह ने पहल की है। उन्होंने विधायक निधि से प्रभावित वार्डों में बोरवेल निकलवाने का निर्णय लिया है। बुधवार को वार्ड-2 में बोरवेल कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में रणवीर सिंह ने कहा कि हाल ही में पानी की समस्या के चलते शहर के एक नौजवान अर्जुन महाजन की करंट लगने से मौत हो गई थी। उनकी याद में शहर के विभिन्न स्थानों पर बोरवेल स्थापित किए जाएंगे ताकि पेयजल संकट को कुछ हद तक दूर किया जा सके।
विधायक ने बताया कि बरसात के दौरान चक्की स्थित पेयजल स्कीम बार-बार भूस्खलन से प्रभावित होती है, जिससे नूरपुर शहर में सप्लाई बाधित रहती है। ऐसे में बोरवेल से पानी सीधे टैंकों तक पहुंचाकर आपूर्ति सुचारू की जा सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पानी की गंभीर समस्या आने पर वे नगर परिषद प्रतिनिधियों के साथ लगातार जल शक्ति विभाग के संपर्क में थे। पानी की आपूर्ति प्रभावित होने पर कई स्थानों पर टैंकर भी भेजे गए, लेकिन विभागीय तालमेल की कमी के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें