फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घर से दो किमी दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Tue, 21 Apr 2026 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकवाड़ी के बाड़च्छ गांव से लापता 33 वर्षीय युवक का शव घर से कुछ दूरी पर जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला है। हेमराज पुत्र गिरधारी लाल के पेड़ से लटके मिलने की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हेमराज 18 अप्रैल को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन सुराग न मिलने पर अगले दिन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया। रविवार देर रात घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में एक व्यक्ति ने हेमराज का शव फंदे पर लटका देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस टीम को दी गई।
हेमराज क्षेत्र में ही वेल्डिंग की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी और तीन व छह वर्ष के दो छोटे बेटों को छोड़ गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सोमवार को नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मौत के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें