फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खाई में गिरी कार में मिला लापता पटवारी का शव

Wed, 05 Aug 2026 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। तहसील परागपुर के अंतर्गत नाहन-नगरोटा पटवार वृत्त में तैनात पटवारी का शव मंगलवार सुबह मूंही से गरली लिंक रोड पर खाई में गिरी उनकी कार से बरामद हुआ। मृतक प्रदीप कुमार (44) सोमवार दोपहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार के पास चंबा पटवार वृत्त का अतिरिक्त प्रभार था और वह श्री कालीनाथ मंदिर ट्रस्ट के रिकॉर्ड की देखरेख भी करते थे। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह तहसील कार्यालय परागपुर से देहरा कोर्ट में पेशी के लिए निकले थे। वहां से अपने कार्यालय लौटते समय गरली से पीछे मूंही लिंक रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से 15 से 20 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
एसपी देहरा संदीप धवल ने कहा कि देर शाम तक घर न लौटने पर उनके भाई संदीप कुमार की शिकायत पर थाना रक्कड़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार सुबह चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को गाड़ी के अंदर उनका शव मिला। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार अपने पीछे पत्नी और छठी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय विधायक बिक्रम ठाकुर, कांग्रेस नेता सुरिंद्र मनकोटिया, एसडीएम देहरा, तहसीलदार परागपुर और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें