सुलह (कांगड़ा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बोदा की अन्नत भाटिया का स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। अन्नत ने जिला कांगड़ा की मेरिट सूची में पांचवां स्थान हासिल कर यह सफलता पाई है और इसके अंतर्गत अन्नत को छठी से आठवीं कक्षा तक क्रमशः 4000 से 5000 और 6000 रुपये प्रति माह के हिसाब से कुल मिलकर 1.80 लाख रुपये मिलेंगे।
अन्नत की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन समिति, अध्यापकों और अभिभावकों ने खुशी जताई है, साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। अन्नत के पिता शिक्षा विभाग में प्रवक्ता और माता स्टेट बैंक में कार्यरत हैं। संवाद