फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लाहुल-स्पीति में अब निर्धारित शेड्यूल के तहत ही होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी में अभी तक नहीं पहुंचे हैं आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्रअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। भारी बारिश के कारण जिला लाहुल-स्पीति में आठ मार्च तक स्थगित की गईं परीक्षाएं 10 मार्च से निर्धारित शेड्यूल के तहत शुरू हो जाएंगी। वहीं, पांगी क्षेत्र में अभी भी शिक्षा बोर्ड के प्रश्नपत्र पूरी तरह से नहीं पहुंच सके हैं, जिसके चलते पांगी क्षेत्र में 10 मार्च से निर्धारित शेड़्यूल के मुताबिक परीक्षाओं पर असमंजस है।
जानकारी के अनुसार खराब मौसम के कारण स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लाहुल-स्पीति और पांगी क्षेत्र के स्कूलों में चार मार्च से शुरू हुईं बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की आठ मार्च तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। वहीं अब शिक्षा बोर्ड के प्रश्नपत्र लाहुल-स्पीति जिले में पहुंच चुके हैं, जिसके चलते कबायली जिला में लाहुल-स्पीति में 10 मार्च से निर्धारित शेड्यूल के तहत ही अब आगामी परीक्षाओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पांगी क्षेत्र में शुक्रवार को शिक्षा बोर्ड को प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए दो उड़ानें मिली थीं। इनमें से एक उड़ान में तो कुछ प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचा दिया गया, लेकिन दूसरी उड़ान रोहतांग में मौसम खराब होने के कारण नहीं हो सकी, जिसके चलते पांगी क्षेत्र में अभी भी प्रश्नपत्र पूरी तरह से नहीं पहुंच सके हैं। अब मौसम साफ रहने की स्थिति में शनिवार को प्रश्नपत्रों को पहुंचाया जाएगा। अगर मौसम खराब रहता है तो पांगी क्षेत्र में होने वाली कुछ बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा बोर्ड ने लाहौल-स्पिति व चंबा के पांगी में बर्फबारी व बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में शुरुआती पांच परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। इनमें आठवीं, नौवीं, दसवीं, जमा एक और जमा दो कक्षाओं की विभिन्न विषयों की परीक्षाएं शामिल थीं। इसमें आठवीं एसओएस की पांच, छह और सात मार्च को होने वाली हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, संस्कृत, ड्राइंग, होम सांइस, म्यूजिक, पंजाबी, उर्दू, नौवीं रेगुलर की पांच और सात मार्च को होने वाली मैथमेटिक्स और सोशल सांइस, दसवीं एसओएस और रेगुलर की चार, पांच, छह और सात मार्च को होने वाली हिंदी, म्यूजिक (वोकल), फाइनेंशियल लिटरेसी, इंग्लिश, जमा एक नियमित की पांच, छह और सात मार्च को होने वाली इंग्लिश, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन व जियोग्राफी को स्थगित कर दिया गया है। जमा दो एसओएस और रेगुलर की पांच, छह, सात और आठ मार्च को होने वाली इकोनॉमिक्स, फिजिक्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, फाइनेंशियल लिटरेसी व इंग्लिश की इनमें शामिल हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्थगित परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन


कोट्स
-
लाहुल-स्पीति जिला में बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई हैं। वहां पर अब निर्धारित आगामी शेड्यूल के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन हो जाएगा। पांगी क्षेत्र में परीक्षा से संबंधित आधी सामग्री पहुंची है, ऐसे में शनिवार को हेलिकाप्टर की उड़ान होने के बाद आगामी परीक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें