बरियाल (कांगड़ा)। हिंदू सम्राट अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिला नूरपुर की ओर से 13 सितंबर को नगरोटा सूरियां स्थित एक निजी पैलेस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर विहिप के जिला सह मंत्री सुखपाल गोगी और जिला उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज की देखरेख में संपन्न होगा। शिविर में प्रांत, जिला, प्रखंड और खंड स्तर के विहिप कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान जोड़ों व घुटनों के दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए निशुल्क फिजियोथेरेपी सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। संवाद