ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की 51 पंचायत की जनता के लिए चंगर क्षेत्र के मुख्यद्वार पर स्थित पंचायत सुरानी में खंड विकास अधिकारी कार्यालय का विधिवत पूजा-अर्चना कर विधायक संजय रतन ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए कहा कि अब उन्हें छोटे-मोटे काम के लिए देहरा जाने की जरूरत नहीं है, अब घर द्वार में ही उनके सभी कार्य पूरे होंगे।
इससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। उन्होंने लगभग एक दर्जन सड़कों के उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस मौके पर एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, बीडीओ देहरा रण विजय कटोच, तहसीलदार खुंडियां राहुल शर्मा और उपमंडल कल्याण अधिकारी ज्वालामुखी आदर्श शर्मा आदि मौजूद रहे।