फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मैच के बाद भी होटल कारोबारियों की चांदी

Mon, 11 Mar 2024 02:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में खेले गया मैच भले ही शनिवार को खत्म हो गया हो, लेकिन रविवार का दिन होटल कारोबार के लिए सुपर संडे बनकर आया। रविवार को धर्मशाला और मैक्लोडगंज के निजी होटलों में 60 फीसदी तक होटलों में बुकिंग रही। होटल कारोबारियों की मानें तो 15 मार्च के बाद पर्यटन सीजन की शुरुआत होती है और बाहरी राज्यों में बच्चों को छुट्टियां पढ़ने के चलते भी यहां कारोबार में उछाल आता है। इससे पर्यटन कारोबार में इजाफा होने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन


पर्यटन चमका, पर रोपवे रहा मंदा
मैच के दौरान टैक्स, होटल, छोटे कारोबारियों को आय के साधन मिले, लेकिन धर्मशाला में बने रोपवे परियोजना का कारोबार मंदा ही रहा। नाम न लिखने की शर्त पर रोपवे के कर्मचारी ने बताया कि यहां बहुत कम पर्यटक पहुंच रहे हैं। उम्मीद के मुकाबले मैच के दौरान कारोबार में इतना उछाल नहीं आया।
विज्ञापन



रविवार को भी होटलों में पर्यटकों की संख्या अच्छी रही। धर्मशाला और मैक्लोडगंज के होटल 60 फीसदी बुक रहे। यह आने वाले दिनों के लिए अच्छा संदेश है।
राहुल धीमान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्तरां स्मार्टसिटी धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें