डाडासीबा (कांगड़ा)। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडासीबा में मंगलवार को आयोजित युवा सम्मेलन की अध्यक्षता जसवां-परागपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास दत्त ठाकुर ने की। इसमें कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया मुख्य अतिथि रहे।
सम्मेलन में मनकोटिया ने कहा कि भाजपा की राजनीति केवल घोषणाओं तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर काम कांग्रेस सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव भले ही हार गया हूं, लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष जारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जसवां-परागपुर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं।
इनमें डाडासीबा में डीएसपी कार्यालय की स्वीकृति, अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति और परागपुर को तहसील का दर्जा मिलने जैसे कार्य शामिल हैं। इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सचिन ठाकुर और शाहपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुनील भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद