ज्वालामुखी (कांगड़ा)। आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों को लेकर ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को गीता भवन परिसर में पूर्व मंत्री रमेश धवाला के पुत्र रजनीश धवाला की अध्यक्षता में परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लंबे समय बाद भाजपा के पूर्व मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारी एक मंच पर एकजुट नजर आए।
कार्यक्रम में करीब 15 पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड पंचों सहित 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रजनीश धवाला ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर ज्योति शंकर बब्बू, विमल चौधरी, सुधीर चौधरी, प्रकाश राणा, अश्वनी शर्मा, सुमन कुमारी, सुमित राणा और कैप्टन हरि सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने जोर दिया कि आपसी मेल-मिलाप और निष्ठा से ही आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित की जा सकती है।