ब्रह्मकुमारी ने विधायक परमार को उनके निवास पर बांधी राखी
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास की धागे में बंधी डोर का राखी पर्व उपमंडल पालमपुर में धूमधाम से मनाया। कई बहनों ने अपने भाइयों को घर जाकर राखी बांधी तो कई बहनों ने अपनी ड्यूटी निभा रहे पुलिस कर्मियों को भी राखी बांधी। पालमपुर की ब्रह्मकुमारियों ने भी सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार और पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। जिला भाजपा अध्यक्ष पालमपुर रागिनी रुकवाल के नेतृत्व में भाजपा की पदाधिकारियों ने पालमपुर और भवारना के कई पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। पुलिस स्टेशन पालमपुर में थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर समेत अन्य पुलिस कर्मियों को राखी बांधी तो ठाकुरद्वारा में तैनात यातायात पुलिस अधिकारी राजेंद्र कुमार को भी ड्यूटी के समय भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने राखी बांधी। थाना प्रभारी पालमपुर भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि राखी के पर्व पर मिला महिलाओं का स्नेह और सम्मान में उन्होंने बहनों की कमी पूरी कर दी, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे।