18 दिसंबर को जोरावर स्टेडियम में निकाली जाएगी जन आक्रोश रैली
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। प्रशासनिक जिला कांगड़ा भाजपा ने सर्किट हाउस धर्मशाला में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कांगड़ा-चंबा भाजपा के प्रभारी विपिन सिंह परमार ने भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर की उपस्थिति में बैठक की। बैठक में प्रशासनिक जिला कांगड़ा भाजपा के नेता तीनों जिलों के प्रमुख नेता उपस्थित हुए।
बैठक में 18 दिसंबर को सुक्खू सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में सारी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक पवन काजल, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, संजय शर्मा, विश्व चक्षु, सचिन शर्मा, देवेंद्र कोहली, अरुण कुमार कुका, रीता धीमान, संजय गुलेरिया, रमेश राणा व अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।