फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने हिमाचल को कमजोर करने का किया प्रयास : कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, राहुल गांधी के खिलाफ जहर उगल रहे भाजपा मंत्री बिट्टू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत हिमाचल प्रदेश को आर्थिक तौर पर कमजोर करने का प्रयास किया है। धर्मशाला में पत्रकारवार्ता में प्रेम कौशल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वहां के स्थानीय मुद्दों के बजाय हिमाचल की बातें कर रहे हैं, जो एक सांविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के मुंह से ऐसी बातें संघीय ढांचे का अपमान है। कौशल ने कहा कि राहुल गांधी पांचवीं बार के सांसद हैं और वह सदन में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। उनके परिवार का देश के लिए शहादत का इतिहास रहा है लेकिन कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं। चुनाव हारने के बाद भी मोदी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया जिससे वह अमर्यादित भाषा के जरिये राहुल गांधी के खिलाफ जहर उगल सकें। इस मौके पर प्रदेश सचिव पुनीत मल्ली, कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, राहुल धीमान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें