भाजपा मंडल इंदौरा की बैठक के दौरान विधायक विपिन परमार और पूर्व विधायक रीता धीमान व अन्य। स्रोत:
डमटाल (कांगड़ा)। भाजपा मंडल इंदौरा की बैठक शनिवार को मंड सनोर में मंडल अध्यक्ष जयदीप राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विपिन परमार ने कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का जोश भरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है और यह पूरे समाज की पार्टी है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और आमजन को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ें।
बैठक में संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष राजेश काका, संगठन मंत्री राजपाल, पराल पंचायत की प्रधान कांता देवी, मंड मियानी के प्रधान काशिमदीन, मलकाना की प्रधान नरेंद्र कौर, मीलवां के प्रधान वेद प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।