फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अव्यवस्था और दवाओं की किल्लत पर गरजी भाजपा

Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
थुरल में रैली निकालते हुए भाजपा कार्यकर्ता विधायक विपिन सिंह परमार के साथस्त्रोत संगठन
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थुरल बाजार में नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली और दवाइयों की किल्लत के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आक्रोश रैली निकाली। भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास धीमान की अध्यक्षता में आयोजित इस रैली में विधायक विपिन सिंह परमार भी शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने थुरल मुख्य बाजार से लेकर नागरिक अस्पताल परिसर तक रोष मार्च निकाला और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और आवश्यक दवाइयां न मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के स्वास्थ्य सुधार के तमाम दावों की पोल आज जमीनी हकीकत खोल रही है। जनता जब बुनियादी इलाज और दवाइयों के लिए सड़कों पर उतरने को विवश हो जाए, तो यह शासन के लिए गंभीर चेतावनी है। जनता को भाषण नहीं, इलाज चाहिए। वादे नहीं, दवाइयां चाहिए और घोषणाएं नहीं, अस्पतालों में सुविधाएं चाहिए। भाजपा कार्यकाल में थुरल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई थी ताकि ग्रामीणों को बाहर न जाना पड़े। मरीजों को बीपी और शुगर जैसी सामान्य बीमारियों की दवाइयों के लिए भी भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला परिषद सदस्य सरिता राणा, भाजपा मंडल महामंत्री विजय राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष थुरल सरिता गुलेरिया, दीपक नाग, पूर्व मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, संजय जम्वाल, राज धीमान और राजेश धीमान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें