फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने सिर्फ वोट चोरी की राजनीति की है : शांतनु

विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर में जसवां परागपुर कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सुरिंदर मनकोटिया की अध्यक्षता में किया गया। इसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव और प्रदेश प्रभारी शांतनु चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शांतनु ने भाजपा की जन-विरोधी नीतियों पर तीखा हमला बोला और कहा कि भाजपा ने सिर्फ वोट चोरी की राजनीति की है। भाजपा ने जनता के हक पर डाका डाला है। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया है। अब यह वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान हर वंचित आवाज को बुलंद करेगा। जो काम राहुल गांधी सड़क से संसद तक कर रहे हैं, वह अभूतपूर्व है। परागपुर में वोट चोर गद्दी छोड़ जन-अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का आगाज भी किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र को बचाने के लिए यह मुहिम चलाई। कहा कि अभियान के माध्यम से जुटाए गए हस्ताक्षर को पार्टी हाईकमान को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें