फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भाजपा ने दी चुनाव प्रचार को धार, मतदाताओं की टटोली नब्ज

Tue, 16 Apr 2024 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा ने कांगड़ा के धर्मशाला से चुनाव को धार देने का प्रयास करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं संगठन की मजबूती और चुनाव में जीत के टिप्स दिए। सोमवार को एक ही दिन में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांच अलग-अलग जगह कार्यक्रम कर भाजपा नेताओं ने मतदाताओं की नब्ज टटोलने का प्रयास किया। भाजपा ने लोकसभा में पूर्व की तुलना में 10 फीसदी मतदान बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले भाजपा एससी मोर्चा का कार्यक्रम धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के टंग नरवाणा में हुआ, जिसमें बालीवुड अभिनेत्री एवं मंडी सीट से भाजपा प्रत्याशी और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने जहां केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, वहीं प्रदेश की सुक्खू सरकार को जमकर घेरा। यहां कार्यक्रम में एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्रम कालरा और प्रदेश प्रवक्ता पीएन चटवाल ने नेता प्रतिपक्ष और कंगना रणौत समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद चैतड़ू में भाजपा एसटी मोर्चा का सम्मेलन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल ढकोग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नरेंद्र पठानिया और मंडल अध्यक्ष विजय कपूर के अलावा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज और उपचुनाव में प्रत्याशी सुधीर शर्मा समेत अन्य लोग शामिल रहे। वहीं, दोपहर बाद श्यामनगर में महिला मोर्चा का सम्मेलन मंडल अध्यक्ष शक्ति अत्री की अध्यक्षता में हुआ। यहां भी दोनों प्रत्याशियों ने नारी शक्ति को मोदी सरकार के नारी सशक्तिकरण के अलावा अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इस बार के मतदान में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने की अपील की। इसके बाद इंद्रुनाग मंदिर परिसर खनियारा और उसके बाद पर्यटन नगरी भागसूनाग में नुक्कड़ सभाओं के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया और चुनाव में जीत के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें