फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जवाली में भाजपा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Thu, 18 Apr 2024 04:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने बुधवार को कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव को धार देने का प्रयास करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और चुनाव में जीत के टिप्स दिए। अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत एक ही दिन में जवाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन अलग-अलग जगह कार्यक्रम कर भाजपा नेताओं ने मतदाताओं की नब्ज टटोलने का प्रयास किया। भाजपा ने लोकसभा में पूर्व की तुलना में 10 फीसदी मतदान बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


सबसे पहले जवाली विधानसभा क्षेत्र के जवाली पट्टी में कार्यक्रम हुआ। इसमें भाजपा नेता संजय गुलेरिया के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज का जोरदार स्वागत किया गया। राजीव भारद्वाज ने जहां केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, वहीं प्रदेश की सुक्खू सरकार को घेरा। यहां कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार और जवाली भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज अत्री उपस्थित रहे। इसके बाद कोटला पट्टी के कुठेड़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज अत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। वहीं, शाम को नगरोटा सूरियां में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। यहां मतदान प्रतिशतता बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें