फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर के 14 में से 10 वार्डों में भाजपा ने महिलाओं को उतारा

Wed, 06 May 2026 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर ने जिला परिषद चुनावों के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने पुरुषों के मुकाबले महिलाओं पर अधिक भरोसा जताया है। बैजनाथ, पालमपुर, सुलह और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्रों के कुल 14 वार्डों में से 10 पर महिलाएं और केवल 4 पर पुरुष प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं।
विज्ञापन

सबसे चौंकाने वाली स्थिति जयसिंहपुर विधानसभा में है, जहां चारों वार्डों में पार्टी ने केवल महिलाओं को ही टिकट दिया है। पालमपुर में एक महिला व एक पुरुष, बैजनाथ में दो महिला व दो पुरुष और सुलह में तीन महिलाओं व एक पुरुष को मौका दिया है। जयसिंहपुर के लंबागांव वार्ड से सकीमा देवी को छोड़कर बाकी सभी 13 सीटों पर बिल्कुल नए चेहरों को उतारा गया है। सकीमा 2011 से 2020-21 तक तत्कालीन जिला परिषद के जयसिंहपुर वार्ड की सदस्य रह चुकी हैं।
पार्टी द्वारा महिलाओं को इतनी बड़ी संख्या में तरजीह देने या रोस्टर आरक्षण के कारण कई कर्मठ पुरुष कार्यकर्ताओं में टीस देखी जा रही है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय है कि आरक्षण के चलते अनुभवी पुरुष कार्यकर्ताओं के राजनीतिक समीकरण बिगड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें