फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीडीसी पालमपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

Sun, 28 Jun 2026 08:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर में चुनाव जीतने के बाद त्रिलोक कपूर की अगुवाई में रैली निकालते भाजपाई। -स्रोत : संगठन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पंचायत समिति पालमपुर (बीडीसी) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने दो मतों के अंतर से कब्जा जमा लिया है। शनिवार को हुए कड़े मुकाबले में भाजपा समर्थित उषा देवी अध्यक्ष और बिंदु देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। दोनों ही पदों पर भाजपा उम्मीदवारों को 11-11 मत मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को 9-9 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

विकास खंड पालमपुर में यह निर्वाचन प्रक्रिया सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव की देखरेख में संपन्न हुई। बीडीसी के कुल 21 निर्वाचित सदस्यों में से एक सदस्य अनुपस्थित रहा, जबकि शेष 20 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी ने उषा देवी और बिंदु देवी को आधिकारिक रूप से विजयी घोषित किया।
जीत की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर के नेतृत्व में शहर में विजय जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मिठाई बांटी। इस दौरान त्रिलोक कपूर ने कहा कि यह परिणाम कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता का स्पष्ट संदेश है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नगर निगम क्षेत्र की तुलना में पालमपुर के ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या अधिक है और इस जीत ने ग्रामीण अंचल में भाजपा की मजबूत पकड़ को साबित कर दिया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं चुनाव सह प्रभारी राजेश ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष रागिनी रुकवाल, मंडल अध्यक्ष गोपेश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक अरविंद शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें