बैजनाथ (कांगड़ा)। पर्यटन की दृष्टि से तेजी से आगे बढ़ रही बीड़ बिलिंग को बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन का अवॉर्ड हासिल हुआ है। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रवक्ता एडवोकेट अंकित सूद ने बताया कि न्यू दिल्ली में द इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित इवेंट में हिमाचल प्रदेश को दो कैटेगरी में अवार्ड हासिल हुआ है।
बीड़ बिलिंग को एडिटर चॉइस बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन और धर्मशाला को बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार की और से रेजिडेंट कमिश्नर मीरां मोहंती ने यह अवार्ड प्राप्त किए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि पिछले दो वर्षों में बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन तथा बीड़ कार्निवल की शुरुआत से बीड़ बिलिंग को अलग पहचान मिली है। संवाद