दबाटा मेले में दांव लगाते पहलवान। संवाद
जालग (कांगड़ा)। महाराजनगर (दबाटा) मेले के दंगल में होशियारपुर के बिल्लू पहलवान ने रविंद्र दिल्ली को हराया। बिल्लू को 15,000 और रविंद्र को 11,000 रुपये इनाम दिया गया। इसके अतिरिक्त मटका फोड़ प्रतियोगिता में विजेता मंजू देवी रहीं, जबकि म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अनीता देवी प्रथम रहीं।
समापन समारोह में आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि यहां पर खेल मैदान के निर्माण कार्य को करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाया जाए, ताकि निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।
उन्होंने युवक मंडल को खेल संबंधी सामग्री लेने के लिए 50 हजार और मेला कमेटी को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने पहलवानों और अन्य विजेताओं के साथ महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ओम महिला मंडल महाराज नगर और द्वितीय स्थान पर रहे एकता महिला मंडल को सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जसवंत डढवाल, मेला समिति के प्रधान कुलवंत शर्मा, उप प्रधान संजीव, सचिव ओम प्रकाश वर्मा, ओपी धीमान आदि उपस्थित रहे।
दबाटा मेले में दांव लगाते पहलवान। संवाद