फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विधानसभा में हुई नियुक्तियाें पर बिक्रम ने उठाए सवाल

Tue, 11 Feb 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पूर्व उद्योग मंत्री और जसवां परागपुर से विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार की ओर से विधानसभा में हाल ही में की गई नियुक्तियों पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि क्या कारण है कि प्रदेश के मात्र तीन-चार विधानसभा क्षेत्रों के युवाओं को ही विधानसभा में नौकरी मिली। यह जांच का विषय है कि शेष विधानसभा क्षेत्रों के युवा क्यों इस परीक्षा में अपनी प्रतिभा को साबित क्यों नहीं कर पाए। इस भर्ती में कई पदों के लिए एक ही आंसर की होना और जल्दबाजी में इन भर्तियों की ज्वाइनिंग करवाने का सीधा अर्थ है कि दाल में कुछ जरूर काला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें