डरोह (कांगड़ा)। बुधवार शाम को फस्टा के पास कार चालक ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में बैठी तीन सवारियों को भी मामूली चोटें आई हैं। कार (एचपी 53 1909) को मुंडी निवासी जगन्नाथ चला रहा था। देवी मंदिर से नीचे फस्टा की उतराई के पास पहुंचते ही कार से नियंत्रण खो बैठा और बाइक (एचपी 37 एफ 2968) से टक्कर हो गई। बाइक सवार अशोक कटोच की टांग व सिर में गहरी चोटें आई हैं। उन्हें बाद में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद