फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडवाल में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल में छोटी नागनी पुल के समीप बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह (34) पुत्र करतार सिंह निवासी झिकली खन्नी परगना काम के सिलसिले में कंडवाल आया हुआ था और वापस कंडवाल से झिकली खन्नी अपने घर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वे छोटी नागनी पुल के समीप पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुुर अस्पताल भेजा।
एसएचओ नूरपुर यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह निवासी झिकली खन्नी के पिता और माता दोनों ही गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं। रविंद्र का एक भाई और दो बहनें हैं, उनकी शादी हो चुकी है। रविंद्र सिंह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और डेढ़ साल का मासूम बेटा छोड़ गया है। रविंद्र अपने माता-पिता के साथ रहता है। वे मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता है, लेकिन अब उसके जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें