फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मक्कू डैम का नींव पत्थर रख किया भूमि पूजन

Mon, 11 Mar 2024 02:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डाडासीबा (कांगड़ा)। डाडासीबा में रविवार को जिला परिषद सदस्य पुष्पा मिनहास ने नजदीकी शतलाई बाग़ में सिंचाई हेतु बनने वाले मक्कू डैम का नींव पत्थर रख भूमि पूजन किया गया। डैम के निर्माण के लिए 13.99 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस डैम के बनने से खड्ड में बह रहे व्यर्थ पानी को एकीकृत कर कूहलों में सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी छोटू राम, प्रेम लाल, प्रीतम चंद, बिट्टू, गौरव, राकेश कुमार, राम कुमार, बबलू, पवन कुमार, राजू, सुरजीत कुमार और राजेश कुमार आदि का कहना है कि इस मक्कू डैम का निर्माण होने से उन्हें और अन्य किसानों को खेती के लिए पर्याप्त सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनकी पैदावार में भी इज़ाफ़ा होगा। इस मौके पर पुष्पा मिन्हास, सुचिता कंवर, राजेंद्र सिंह गोगा, परमेश्वरी दास, कुशल सपेहिया, अनुराधा सपेहिया और बबीता मेहरा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें