फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भवारना पुलिस ने चिट्टा के साथ पकड़े युवक और युवती

Fri, 24 May 2024 04:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भवारना/सुलह (कांगड़ा)। चिट्टा का कोराबार करने वाले एक युवती और युवक को भवारना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित युवती जिला चंबा की जबकि युवक पंजाब के जिला फिरोजपुर का रहने वाला है। इन दोनों से पुलिस ने 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। ये दोनों आरोपी यहां सुलह इलाके में चिट्टा सप्लाई करने के फिराक में थे कि इस दौरान पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुलह के सालन में युवक और युवती पैदल जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को शक के आधार पर रोक लिया। पूछताछ में ये दोनों पुलिस को कोई संतोषजनक उतर नहीं दे पाए। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो इनसे 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया। उधर, थाना प्रभारी भवारना केहर सिंह ने कहा कि पुलिस ने युवक व युवती को 16 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें