फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीत, लोक नृत्य और तबला वादन में भवारना ब्लॉक अव्वल

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में युवा सेवा एवं खेल विभाग के दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव में व? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय युवा उत्सव की धूम रही। कथक नृत्य में नगरोटा बगवां ब्लॉक प्रथम और भवारना ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहे। शास्त्रीय गायन में नूरपुर ब्लॉक प्रथम और पंचरुखी ब्लॉक द्वितीय स्थान पर, हारमोनियम वादन में इंदौरा ब्लॉक प्रथम और धर्मशाला ब्लॉक द्वितीय स्थान, तबला वादन में भवारना ब्लॉक प्रथम और नूरपुर ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहीं एलोक्यूशन में धर्मशाला ब्लॉक प्रथम और पंचरुखी ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि एकांकी में भवारना ब्लॉक प्रथम और धर्मशाला ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहे। लोकगीत में भवारना ब्लॉक प्रथम और रैत ब्लॉक द्वितीय स्थान पर और लोक नृत्य में भवारना ब्लॉक प्रथम और देहरा ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के समापन समारोह में वरिंद्र सिंह मनकोटिया उपप्रधान पंचायत ढलियारा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिंह पटियाल और नरेंद्र सिंह गुलेरिया जिला खेल अधिकारी युवा सेवा एवं खेल विभाग धर्मशाला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
मंच का संचालन प्रो. राजीव ठाकुर ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ. सुल्तान सिंह जसवाल, डॉ. स्वदीप सूद, प्रो. सुशील भारद्वाज, प्रो. कर्ण सिंह पठानिया, प्रो. संजीव जसवाल, प्रो. ब्रजेश सिंह, प्रो. कंचन, प्रो. अनीता, प्रो. जगदीप, प्रो. निर्मल, प्रो. लक्ष्मी, प्रो. शर्मिता पठानिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें